प्राइवेट अस्पताल में महिला मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद महराजगंज के चिउरहा नहर पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रही महिला की मौत हो गयी। परिजनों ने डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुये हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्राप्त समाचार के अनुसार चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैजनाथपुर निवासी राजकुमार राय पुत्र सदरी राय ने सदर कोतवाली में दिये तहरीर में लिखा है कि हम अपना पत्नी पुष्पा देवी की तबियत खराब होने पर स्वास्तिक हास्पिटल चिउरहा महराजगंज में 30 अक्टूबर को भर्ती करायें थे जहां 04 नवम्बर को सुबह हमारी पत्नी की मौत हो गयी। डाक्टरोंद्वारा सही तरीके से दवा एवं देख-रेख न होने के कारण मौत हुई है। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि डाक्टर से हम जब जबाब मांग रहे थे तो उनके स्टाफ द्वारा मुझे और मेरे परिजनों को काफी डराया धमकाया गया। साथ ही लाठी व डण्डे से हम लोगों के उपर प्रहार किये गये। भद्दी-भद्दी गालिया देते हुये हत्या कराकर लाश गायब करने की धमकी दिया गया। हास्पिटल के डाक्टर व अन्य कर्मियों नाम पता अज्ञात के लापरवाही एवं उपेक्षापूर्ण रवैये से मेरी पत्नी की मौत हुई है। उन्होंने डाक्टर एवं स्टाफ कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

15 minutes ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

23 minutes ago

सर्वजन सेवा समिति की बैठक में तीसरे सशक्त राजनीतिक विकल्प पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका स्थित सूरदास कुटी परिसर में सर्वजन सेवा समिति की बैठक…

29 minutes ago

संगठन विस्तार के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।विश्व हिंदू महासंघ जनपद देवरिया की मासिक बैठक रविवार को बाबा सोमनाथ…

33 minutes ago

मटका फोड़ बभनौली पाण्डेय की टीम ने जीता खिताब

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में मटका फोड़ प्रतियोगिता…

1 hour ago

आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ पिंजड़े में कैद

वन विभाग की तत्परता से टला मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा…

1 hour ago