केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने 20 महिलाओं को उज्ज्वला कनेक्शन दिए

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के अंतर्गत 20 लाभार्थी महिलाओं को गैस कनेक्शन का वितरण और प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय योजना) की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने पीएम अजय योजना के तहत चयनित 17 गांवों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना का उद्देश्य 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति की जनसंख्या वाले गांवों में सभी वर्गों की मूलभूत आवश्यकताओं का पूर्ण संतृप्तिकरण करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।
उन्होंने निर्देश दिया की पीएम अजय योजना के तहत चयनित गांवों में नोडल अधिकारियों की टीम के माध्यम से सर्वे कराकर अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की जांच कर लें और प्राप्त कमियों को दूर कर यथाशीघ्र गांवों को विभिन्न घटकों के तहत पूर्ण रूप से संतृप्त करें। मंत्री ने विभिन्न पेंशन योजनाओं के संदर्भ में निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत अधिकारियों और शहरी क्षेत्रों में लेखपालों के माध्यम से लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण जल्द से जल्द पूर्ण कराएं, ताकि लाभार्थियों की पेंशन निर्बाध रूप से उन्हें प्राप्त हो सके।
नहरों में टेल तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने और सभी माइनर नहरों की सफाई का निर्देश दिया और कहा कि किसानों के लिए सिंचाई बेहद अहम है इसलिए इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। डीपीआरओ को मंत्री ने निर्देश दिया कि गांवों में सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन करवाते हुए समय सारिणी के अनुसार शौचालयों का संचालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने पीएम योजना के गांवों में उक्त कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए कराने के लिए निर्देशित किया। बीएसए को ड्रॉप आउट बच्चों के पुनः शत–प्रतिशत नामांकन करवाने का निर्देश दिया और जिला कार्यक्रम अधिकारी को गर्म पका हुआ भोजन आंगबाड़ी केंद्रों में बच्चों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
मंत्री ने कहा कि उक्त सभी कार्य पूरे जनपद में कराएं, लेकिन पीएम योजना के अंतर्गत चयनित गांवों को प्राथमिकता पर रखें और अधिकारी इसमें किसी प्रकार की हीला–हवाली से बचें।
इससे पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वनटांगिया ग्राम, मुसहर व वरिष्ठ महिलाओं सहित 20 महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन का वितरण किया। इन महिलाओं में मनीता, सुनीता, निर्मला, राजकुमारी, सावरून निशा, अनुसुइया, लांगा, इंद्रावती, बासमती, खैरून निशा, संतोषी, उषा यादव, मीरा, आशिया, अनीता, अमलावती, पूनम, दुर्गावती कुमारी और हेवंती शामिल रहीं। जबकि जनपद में कुल 1325 महिलाओं को उज्ज्वला कनेक्शन दिया गया जिसमें समाज के वंचित एवं कमजोर महिलाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित किया गया है।
स्वागत उद्बोधन मुख्य विकास अधिकारी (प्रभारी जिलाधिकारी) संतोष कुमार राय द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अपर जिलाधिकारी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के साथ शुरू हुआ। मुख्य विकास अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, मंत्री के निजी सचिव कुमार रविकांत सिंह आइएएस व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

1 hour ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

2 hours ago

सर्वजन सेवा समिति की बैठक में तीसरे सशक्त राजनीतिक विकल्प पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका स्थित सूरदास कुटी परिसर में सर्वजन सेवा समिति की बैठक…

2 hours ago

संगठन विस्तार के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।विश्व हिंदू महासंघ जनपद देवरिया की मासिक बैठक रविवार को बाबा सोमनाथ…

2 hours ago

मटका फोड़ बभनौली पाण्डेय की टीम ने जीता खिताब

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में मटका फोड़ प्रतियोगिता…

2 hours ago

आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ पिंजड़े में कैद

वन विभाग की तत्परता से टला मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा…

2 hours ago