Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क बनाने के लिए सपा का विरोध प्रदर्शन, टूटी सड़क पर रोपा...

सड़क बनाने के लिए सपा का विरोध प्रदर्शन, टूटी सड़क पर रोपा धान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
बरहज सोनुघाट सड़क की दुर्दशा को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को करूअना, बरहज के बीच टूटी सड़क पर धान रोपकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के आठ सालों के कार्यकाल में विकास का नाम तक नहीं है। जिला मुख्यालय से जुड़ने वाली सड़कें जर्जर हैं और पीडब्ल्यूडी विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। बरहज–सोनुघाट मार्ग की हालत इतनी खराब है कि एम्बुलेंस से जाने पर भी प्रसूता महिला की स्थिति गंभीर हो सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कभी पैचिंग के नाम पर जनता का पैसा लूटा गया, तो कभी फोर लेन बनाने का झूठा सपना दिखाकर गुमराह किया गया। सपा नेता ने कहा कि अब सड़क निर्माण को लेकर आर-पार की लड़ाई होगी। इसके लिए जगह-जगह जनजागरण कार्यक्रम और जरूरत पड़ने पर बरहज से सोनुघाट तक पदयात्रा भी निकाली जाएगी।

इस मौके पर रणविजय सिंह, दिनेश यादव, अनरुद यादव, श्रवण कुमार, अनिल कुशवाहा, संजय प्रसाद, राहुल तिवारी, आशुतोष मिश्रा, अख्तर अहमद, विकास यादव, सुनील राजभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments