Friday, February 13, 2026
HomeNewsbeatबिलरियागंज के शराब माफिया की एस पी ने फिर खोली हिस्ट्रीशीट

बिलरियागंज के शराब माफिया की एस पी ने फिर खोली हिस्ट्रीशीट

आजमगढ़ ( राष्टृ की परम्परा )
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने अवैध जहरीली शराब तस्करी व बिक्री में शामिल अभियुक्त छोटू उर्फ शिवम सिंह पुत्र अरूण सिंह निवासी कोडिहार थाना बिलरियागंज आजमगढ़ की आपराधिक संलिप्तता के दृष्टिगत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली है।
अभियुक्त द्वारा वर्ष 2018 में अपने घर में अवैध शराब की पैकिंग करने के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 5 ड्रम में 1,000 लीटर अपमिश्रित देशी शराब (मिथाईल एल्कोहल), 80 पेटी में कुल 36,00 शीशी अवैध शराब, एक मारुती अल्टो कार बिना नम्बर जिसमें 10 पेटी में 450 शीशी अवैध शराब, 1,000 खाली प्लास्टिक की शीशीया, 1,000 ढक्कन, 58 पत्ता रैपर लैला ब्राण्ड व बाम्बे विस्की, बारकोड स्टीकर, एक लीटर कैरामल(शराब को रंग देने वाला केमिकल), तमंचा- कारतूस 315 बोर रखा था जिसे पुलिस द्वारा बरामदगी की गई थी।
जिसमें अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में गुंडा व गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है। उपरोक्त अपराधों में संलिप्तता के दृष्टिगत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments