राजघाट नदी के राप्ती तट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी नॉर्थ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी गीडा थाना क्षेत्र के राप्ती नदी के राजघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्वयं घाटों पर पहुंचकर आने वाले श्रद्धालुओं पर बराबर निगरानी बनाए हुए है।आज कार्तिक पूर्णिमा है, इसका विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान करने की परंपरा है इसको लेकर नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इसको लेकर प्रशासन ने भी खास तैयारी की है सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था है।
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु नदी में डूबकी लगाते हैं। स्नान के लिए दूर- दूर से श्रद्धालु घाट पर पहुंचते हैं । वहीं इसको लेकर राप्ती में भी भारी भीड़ जुटती है। स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं. एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओ की भीड़ जुटने लगी थी।
वहीं, कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन के तरफ से भी खास तैयारी की गई है।चाक चौबंद की पूरी व्यवस्था है, श्रद्धालुओं की सहायता और विधि-व्यवस्था के लिए एसडीएम के साथ पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। घाटों पर गोताखोर एनडीआरएफ सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक सहायता के लिए तैनात हैं।
बता दें कि कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है।कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य का अवतार धारण किया था, जिन्हें गवान विष्णु का प्रथम अवतार भी माना जाता है, आमतौर पर इस दिन स्नान के बाद दीप-दान किया जाना चाहिए। इस दीप-दान को दस यज्ञों के समान माना जाता है, कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कृषक विद्यालय के संस्थापक को नपा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)बरहज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अजयपुरा कृषक विद्यालय के संस्थापक को बरहज नगर…

10 hours ago

पारधी समाज के नेता संतोष एकनाथ पवार,

स्टार महाराष्ट्र राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )पारधी समाज के…

10 hours ago

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण-2026: बिना अनुमति अवकाश पर नहीं जाएंगे अधिकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 01 जनवरी 2026…

10 hours ago

इंटर कॉलेज के पास होलसेल दुकान पर दबंगों का कहर, व्यापारी से मारपीट कर नकदी ले भागे

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र सलेमपुर के देवारा पूर्व शामपुर निवासी मोहम्मद दानिश शोवेव…

10 hours ago

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, योजनाओं की दी गई जानकारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बघऊच में आज ग्राम चौपाल…

10 hours ago