कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
नवागत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मंगलवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय,पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार के डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकता पूर्ण की।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने सभी दस्तावेजों का मिलान किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष जाकर, अधिकारीगणों से औपचारिक परिचय लिया। जिलाधिकारी ने कार्यालय कक्ष में हुई अनौपचारिक बैठक में राजस्व, स्वास्थ्य, विकास विभाग से संबंधित जानकारियां संबंधित अधिकारियों से ली।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवी दयाल वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डी सी मनरेगा, डी सी एन आर एल एम, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट उपजिलाधिकारी सी एल सोनकर, तथा वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…
फोटो goo संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट को बड़ा संदेश: “माफी मांगने को तैयार हूं,…