एसपी नार्थ ने साइबर खतरों और सुरक्षा के उपायों के प्रति छात्रों को किया जागरूक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा ‘मिशन शक्ति’ फेज 5 के अंतर्गत एक साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी नॉर्थ गोरखपुर जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव रहे। मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी प्रोफेसर विनीता पाठक और एनएसएस समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह भी कार्यक्रम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को साइबर खतरों और उनकी सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा एक अहम आवश्यकता बन गई है। इंटरनेट के बढ़ते उपयोग और तकनीकी विकास नए प्रकार के साइबर अपराधों को जन्म दे रहे हैं। ऐसे में समाज को सुरक्षित रखने के लिए साइबर सुरक्षा के उपायों को समझना और अपनाना बेहद जरूरी है। मिशन शक्ति नोडल अधिकारी प्रोफेसर विनीता पाठक ने अपने सम्बोधन में हमारे दैनिक जीवन में अनुशासन और सकारात्मक आदतों को अपनाने पर बल दिया। सुबह के समय सूरज का दर्शन करने से न केवल हमें प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इसके विपरीत, सुबह उठते ही मोबाइल फोन का उपयोग करने से तनाव और मानसिक थकावट बढ़ सकती है। एनएसएस समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने अपने संबोधन में मोबाइल फोन और इंटरनेट के अत्यधिक उपयोग से उत्पन्न खतरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन के कारण पूरी दुनिया हमारी मुट्ठी में आ गई है, लेकिन साथ ही यह एक खतरनाक स्थिति भी है। मुख्य अतिथि जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं और लड़कियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि “मिशन शक्ति” के तहत महिलाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी और अन्य साइबर खतरों से बचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गिरिजेश यादव ने किया और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्मृति मल्ल और वंदना अहिरवार ने भी अपने विचार साझा किए और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत पर बल दिया।
कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति से इस कार्यक्रम की महत्ता और बढ़ गई।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

3 hours ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

20 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

20 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

20 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

22 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

22 hours ago