एसपी नार्थ ने किया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण

अपराध नियंत्रण और त्योहारों के लेकर सभी पुलिसकर्मियों से अलर्ट रहने का एसपी नार्थ ने दिया निर्देश

खजनी/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) एसपी नॉर्थ जितेन्द्र श्रीवास्तव ने थाना हरपुर बुदहट का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी महेश चौबे ने एसपी नार्थ को थाने का पूरा निरीक्षण करवाया, निरीक्षण के दौरान एसपी नार्थ जितेन्द्र श्रीवास्तव ने थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का विधिवत निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक नार्थ ने निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्डों,साफ सफाई रखने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मासिक निरीक्षण रजिस्टर व अपराध रजिस्टर का भी अवलोकन किया। एसपी नार्थ ने थाना प्रभारी महेश चौबे को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने, रात्रि गश्त व पिकेट को प्रभावी बनाने, एचएस चेकिंग, लम्बित विवेचनाओ को गुणदोष के आधार पर निस्तारण करने के लिए निर्देशित दिया। वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी नॉर्थ ने हरपुर बुदहट थाने का जब निरीक्षण कर रहे थे तब उन्होंने थाने की साफ सफाई को देख कर खुश हुए। एसपी नार्थ ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि आगामी नवरात्र दुर्गा पूजा दशहरा पर्व को देखते हुए सभी बीट के सिपाही हल्का दरोगा और चौकी प्रभारी क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी के साथ नज़र बनाये रहेंगे हर छोटी बड़ी घटना की जानकारी फौरन उच्चाधिकारियों को बताए।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी प्रशासन में हलचल, महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों की तैनाती संभव

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रतीक्षारत सूची में लखनऊ…

7 hours ago

लागत बढ़ी, काम रुका: NHAI के बाद यूपी में भी राहत पैकेज की उठी मांग

बिटुमेन की कीमतों में उछाल से ठेकेदार परेशान, यूपी सरकार से राहत पैकेज की मांग…

7 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री अभियान की डीएम ने की दैनिक समीक्षा, 15 अप्रैल तक विशेष कैंप जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार…

10 hours ago

गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा, 63 क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में…

10 hours ago

सृजनात्मकता से ही बनता है पूर्ण व्यक्तित्व: प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के इंग्लिश स्टडी सर्किल…

11 hours ago

महिलाओं की सशक्तता से ही मजबूत होगा राष्ट्र: डॉ. रश्मि जायसवाल

नारी सशक्तिकरण पर बौद्धिक सत्र, छात्राओं में जागरूकता का संचार गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी…

11 hours ago