Friday, October 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसपा का सदस्यता अभियान जोरो पर

सपा का सदस्यता अभियान जोरो पर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS)
समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान विजय रावत के नेतृत्व मे शनिवार को बरहज नगर के बालू छापर गांव में चलाया गया।
इस अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यों को संबोधित करते हुए विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है विकास और रोजगार ठप है जिले की सारी सड़के टूटी हुई है बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है भाजपा के सरकार में नौजवान, किसान, छात्र, व्यापारी सभी परेशान हैं यह सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आई हुई है इस सरकार से अब जनता ऊब चुकी है आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इम्मामुदीन खान ने कहा कि सपा सरकार में सभी तबका खुशहाल था लेकिन अब भाजपा सरकार में सभी परेशान हैं सदस्यता अभियान में बड़े पैमाने में लोग जुड़ रहे हैं इससे यह पता चल रहा है की जनता भाजपा से नाराज़ है इस दौरान मुख्य रुप से विकाश यादव, अजीत कुमार, कृष्णमोहन कुमार, सुरेश राजभर, विपिन सिंह, बादल कुमार, अभिनव यादव, आदि लोग मौजूद रहें।।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments