भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को सूरज मैरेज हाल में देवरिया में प्रस्तावित विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी की आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश यादव सपा ब्लाक अध्यक्ष ने की जबकिं संचालन वीरबहादुर सिंह सैथवार ने की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कहा कि 28 अक्टूबर 2024 को किसानों के जमीन के मुआवजा के संबंध में राम जानकी मार्ग एवं बाईपास सलेमपुर नवलपुर रोड का उचित मुआवजा नियमानुसार नहीं प्राप्त हो रहा है, किसान दर-दर भटकने पर मजबूर हैं। साथ ही इस समय खाद बिल्कुल ही मार्केट से गायब हो गया है किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। इस बैठक का उद्देश्य हैं शहीद राम चंद्र विद्यार्थी के स्मारक स्थल की जमीन को बचाना और किसानों को उनकी भूमि का सही मुआवजा तथा मोहन सिंह चिकित्सालय को जल्द से जल्द शुरू करने के संबंध में व अन्य जन समस्याओं के संबंध में भलुअनी स्थित सूरज मैरिज हॉल में बैठक करके कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में किसानों को लेकर देवरिया कचहरी के विशाल धरना में पहुंचने का अनुरोध किया गया। उसके बाद बरहज, लवरछी, पैना, तेलिया, मइल, आदि गांव में जनसंपर्क करके अधिक से अधिक किसानों को देवरिया कचहरी में पहुंचने का अनुरोध किया गया,ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, पारसनाथ यादव, ओम प्रकाश यादव, वीर बहादुर सिंह, रामनरेश, राम दवन यादव, राजेश ठाकुर, महात्म यादव, रामायण आदि लोगो ने किसानों से अपील किया कि आप लोग अधिक से अधिक संख्या में देवरिया पहुँच कर अपनी आवाज को सरकार तक पहुचाये।
गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…
उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…
https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…
नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…