सपा नेता रामवृक्ष यादव ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के एक सहयोगी दल से जुड़े मंत्री द्वारा उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। सपा नेता का दावा है कि इस साजिश के लिए गोरखपुर क्षेत्र में करीब 1 करोड़ रुपये की रकम इकट्ठा की गई है।
आरोपित मंत्री संत कबीर नगर जिले के रहने वाले हैं। रामवृक्ष यादव ने कहा कि मंत्री की इस साजिश में कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंदी भी शामिल हैं, जो समाजवादी पार्टी में रहते हुए भी मंत्री के संपर्क में हैं और उन्हें सहयोग कर रहे हैं।
श्री यादव ने इस गंभीर प्रकरण की जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष को दी है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग भी की है।
ज्ञात हो पूर्व जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव को पूर्व में एक हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था, लेकिन 17 वर्ष की सजा काटने के बाद वे न्यायालय द्वारा दोषमुक्त कर दिए गए। अब वे सक्रिय राजनीति में वापसी कर चुके हैं और पुनः साजिशों का शिकार होने का दावा कर रहे हैं।
इस पूरे मामले ने जिले और पार्टी दोनों में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। अब देखना यह होगा कि पार्टी नेतृत्व तथा प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले लखनऊ (राष्ट्र की…

15 minutes ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

1 hour ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

2 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

2 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

2 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

2 hours ago