Categories: Uncategorized

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ की सीडीओ ने की समीक्षा

श्री अन्न के मिनी किट का किसानों में किया वितरण

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कवरेज का करें विस्तार–सीडीओ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2025 के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंकवार लक्ष्य की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति वाले बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि आगामी बैठक तक अपने बैंक से संबंधित प्रगति को लक्ष्य के सापेक्ष बढ़ाएं तथा किसानों को जागरूक कर अधिक से अधिक फसल बीमा करवाएं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक है। ज्यादा से ज्यादा किसानों के फसलों का बीमा कृषि विभाग बैंकों के साथ समन्वय कर सुनिश्चित करें। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर एवं जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि फसल बीमा में रुचि न लेने वाले सम्बन्धित बैंकों को चिन्हित करें ताकि लापरवाही एवं शिथिलता बरतने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सके। कहा कि किसान से जुड़े इस महत्वपूर्ण योजना में किसी भी स्तर से लापरवाही क्षम्य नहीं है।
बैठक में जनपद के 11 कृषकों में रागी, कोदो,ज्वार,मड़आ और अरहर बीज का मिनी किट मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वितरित किया गया।
इस दौरान एलडीएम भूपेन्द्र नाथ मिश्र, जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक/तहसील स्तरीय समन्वयक, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक सहित किसान उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

17 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

18 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago