थाने के नव निर्मित कक्ष का एसपी ने फीता काट कर किया उद्घाटन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना नवाबगंज के जन सहयोग से नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष का उद्घाटन प्रशांत वर्मा पुलिस अधीक्षक के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ, नवनिर्मित कक्ष के उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूजा कार्य संपन्न कराने के पश्चात शिलापट का अनावरण किया गया। तत्पश्चात नवनिर्मित कक्ष का फीता काट कर कक्ष में प्रवेश किया गयाl कक्ष के निरीक्षण दौरान कक्ष निर्माण की पुलिस अधीक्षक ने भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने थाना परिसर का भी निरीक्षण किया, थाना परिसर की साफ-सफाई को लेकर प्रशंसा की, और उप निरीक्षक कक्ष एवं महिला आरक्षी बैरक की जानकारी ली गई, जिसकी कमियों के बारे में जानकारी उपरान्त निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय की सुपुत्री कक्षा छ: की छात्रा अदिति राय के हाथ से स्मृति चिन्ह ग्रहण किया।

उद्घाटन समारोह में राहुल पाण्डेय पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा, बेचेलाल जायसवाल प्रधानपति, ग्राम प्रधान अतुल कुमार सिंह , रिंकू सिंह प्रतिनिधि,एस आई अशोक कुमार जायसवाल, एस.आई. रवीन्द्र कुमार चंद्रा,एस आई बेदराम यादव,एस आई कन्हैया दीक्षित, एस.आई रामाज्ञा यादव, एस.आई. योगेन्द्र सिंह, एस.आई. बशिष यादव, हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव, हेड कांस्टेबल स्वतंत्र विक्रम सिंह आजाद, हेड कांस्टेबल राज कुमार यादव, कांस्टेबल ओंकार चौधरी, कांस्टेबल संदीप कुमार सहित दर्जनों क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

14 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

14 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

14 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

14 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

15 hours ago