Tuesday, March 31, 2026
HomeNewsbeatस्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस अधीक्षक इलामारन को उनके जनपद एटा स्थानांतरण पर जनपदीय पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने इलामारन के मऊ में रहे सराहनीय कार्यकाल, प्रभावी प्रशासनिक नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा मऊ पुलिस परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक इलामारन ने यहां बिताए समय को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि इस जनपद में सेवा करना उनके लिए गौरव की बात रही। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और आत्मीयता के बिना कोई भी लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं था। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों के निरंतर प्रयास, परिश्रम और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने विशेष रूप से त्योहारों एवं संवेदनशील अवसरों पर पुलिस विभाग की सतर्कता, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर चुनौती का सामना सभी ने मिलकर सफलतापूर्वक किया। अंत में उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मऊ जनपद उनके हृदय में सदैव विशेष स्थान बनाए रखेगा।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments