Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा जिला उपाध्यक्ष ने भ्रमण कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना

सपा जिला उपाध्यक्ष ने भ्रमण कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र बरहज का भ्रमण कर समस्याओं को जाना।
उन्होंने ने कहा कि आम जनमानस प्राइमरी स्कूलों के मर्जर किये जाने से बहुत दुखी हैं, जो स्कूल बंद हो गए हैं उससे उन गरीब बच्चों का शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गया है।
भाजपा सरकार द्वारा पढ़ाई के मामले में गरीब के बच्चों को शिक्षा से जानबूझकर वंचित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि खेती के समय में किसानों को खाद समय से नहीं प्राप्त हो पा रही है, बिजली व्यवस्था अस्त व्यस्त है जिससे रोपाई काम प्रभावित हो रहा है। बरहज नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था अत्यंत दयनीय हो गई है, मोहन सेतु का काम आज कितने दिनों से बंद पड़ा हुआ है। महंगाई के मार से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा द्वारा किए गए कार्यों से किसान, नौजवान, गरीब, अल्पसंख्यक लोग पीड़ित है, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं हैं।
आमजनमानस इतना दुःखी हैं कि अब वह देश व प्रदेश में बदलाव चाहती हैं।उन्होंने कहा कि 27 के चुनाव में जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करके भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगीऔर प्रदेश में सपा की सरकार के लिए कमर कस ली हैं।
जिले के महासचिव मंजूर हसन एवं रामबचन यादव ने जनता की समस्याओं से अवगत होते हुए कहा कि स्कूलों को मर्ज करना सरकार के हित मे नही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के कार्य करेगी। इस दौरान राजवंशी राजभर, विजय रावत सहित आदि नेता गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments