सपाइयों फूंका गृह मंत्री अमित शाह का पुतला, बचाने में पुलिस नाकाम

  • शाह के संसद में दिए बयान से आंदोलित थे सपाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के गृह मंत्री अमित भाई शाह के संसद में दिए बयान से सड़क पर उतरे आंदोलित सपाइयों ने कलेक्ट्रेट के पास शनिवार को गृहमंत्री विरुद्ध नारेबाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का पुतला दहन भी किया। पुतला छीनने पुलिस नाकाम रही।
आंदोलित सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।ज्ञात हो कि शनिवार को बड़ी संख्या सपा कार्यकर्ता गृह मंत्री पर डा. अम्बेडकर के अपमान का आरोप लगात हुए हाथ में संविधान और उनकी तस्वीर लेकर कलक्ट्रेट पहुँचे। इस दौरान सपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया और गृह मंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए अमित शाह माफी मांगो…।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर का अपमान किया है। इसे सपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान मेहदवाल रोड जाम रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

3 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

4 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

4 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

4 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

4 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

5 hours ago