एसपी आजमगढ़ ने 7 पुलिसकर्मियों को विभिन्न पदक से किया सम्मानित

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा मुख्यमंत्री का वीरता पदक एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित आजमगढ़ जिला के 7 पुलिस कर्मियों को, पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय आजमगढ़ में वीरता पदक, अति-उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने की खबर सुनते ही पुलिसकर्मियों के घरों में एक बार फिर से दीपावली का माहौल बना हुआ है, लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाइयां दे रहे हैं तो वही मिलने जुलने वाले लोग पुलिस कर्मियों के घरों पर आकर बधाइयां दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री का वीरता पदक-उप-निरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट प्रभारी जनपद आजमगढ़ को कर्तव्य पालन के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस की प्रशंसा करते हुए, मुख्यमंत्री, उ0प्र0 द्वारा वीरता पदक एवं रू 1000/- का प्रतिमाह भत्ता से सम्मानित किया गया है।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक-मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार (थाना निजामाबाद), मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार मिश्रा (थाना बिलरियागंज), मुख्य आरक्षी सूबेदार यादव (थाना तहबरपुर) व मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार पाण्डेय (पुलिस लाइन्स) को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट सेवा पदक-उप-निरीक्षक विनय कुमार दुबे स्वाट टीम आजमढ़ व मुख्य आरक्षी संजय सोनकर (पुलिस लाइन्स) को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक हेतु जनपद के कुल 24 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया था, जिसमें 18 पुलिस कर्मी गैर जनपद स्थानांतरित हो चुके है।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

2 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

3 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

3 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

4 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

4 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

9 hours ago