उतरौला/बलरामपुर( राष्ट्र की परम्परा)
सहकारी समितियों के गोदामों में खाद न होने से किसानों की गेहूं व गन्ना की बुआई नहीं हो पा रही है। किसान फसलों की बुआई के लिए समितियों के चक्कर लगा रहे हैं।
उतरौला तहसील क्षेत्र में सहकारी समिति के गोदामों पर यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। विकास खण्ड उतरौला में नौ सहकारी समितियों में खाद कई महीनों से नहीं आया। इसी तरह विकास खण्ड श्रीदत्तगंज, गैडास बुजुर्ग में भी खाद गोदामों में खाद नहीं आया। समितियों में खाद न होने से समितियां बंद रहती है। विकास खण्ड उतरौला कार्यालय के सामने बने सहकारी गन्ना समिति उतरौला होने पर उसके गोदामों में खाद नहीं आया है। सहकारी समितियों के गोदामों पर खाद न होने से सरकारी मूल्य पर खाद नहीं मिल पा रहे हैं वहीं किसान रबी की फसल गेहूं,सरसों व गन्ना की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरन किसान खुले बाजार में महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। किसान यूनियन नेता मोहम्मद खलील ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सहकारी समितियों व गन्ना समितियों के गोदामों में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…
भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…