Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशत्याग ,साहस व समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं सोनिया गांधी - मार्कण्डेय मिश्र

त्याग ,साहस व समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं सोनिया गांधी – मार्कण्डेय मिश्र

केक काटकर कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। संप्रग सरकार के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सोनिया गांधी त्याग ,साहस व समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं। उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा।उन्होंने कहा कि तमाम संकट झेलने के बाद भी इन्होंने समाज सेवा का रास्ता नही छोड़ा। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि सास पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद भी सोनिया गांधी अपने कर्तव्य पथ से विचलित हुए बिना राष्ट्र की सेवा में लगी हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आसीन होने के बाद देश मे कांग्रेस को सत्तारूढ़ कराने का काम किया। कार्यक्रम को पूर्व चेयरमैन सलेमपुर सुधाकर गुप्त, बदरे आलम,लालसाहब यादव, सत्यम पांडेय, अजय शुक्ल,राहुल मिश्र, आजाद अहमद,डॉ याहिया अंजुम,सैयद फिरोज अहमद, गणेश मिश्र, विजय चतुर्वेदी,पवन पांडेय,सुशील भारती,आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments