कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन
देवरिया(राष्ट्र की परम्पर)।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में केक काटकर मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि देश के विकास में सोनिया गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।संप्रग सरकार में इन्होंने कई नए कार्यक्रमों को लागू कराकर आम जनता के खुशहाल जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया। प्रधानमंत्री पद को ठुकराकर इन्होंने देश मे त्याग का नया मिसाल कायम किया। कार्यक्रम को किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, राघवेन्द्र सिंह राकेश, आनंद देव गिरि, आलोक त्रिपाठी, नौशाद खां, दीनदयाल यादव, नीलेश मणि त्रिपाठी, अवधेश यादव, हरिश्चंद्र सिंह, मनोज मणि त्रिपाठी, रामप्रवेश सिंह, अब्दुल जब्बार, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जुलेखा खातून,डॉ एसके पाठक, वीरेंद्र तिवारी, जवाहर चौहान,राशिद अंसारी, संदीप पांडेय, सेराज मंसूरी, धर्मेन्द्र पांडेय, विनोद दूबे, राजकुमार यादव,शहनाज जफर, मधु शर्मा,रीता देवी, विजयशंकर मिश्र, संजीव मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…
25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…
सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…