सैकड़ों साल से भक्तों के आस्था का केन्द्र बना सोनाड़ी माता का मंदिर

गोरखनाथ की छावनी चौक से दो किलो मीटर दूर स्थापित देवी मन्दिर

निचलौल स्टेट के राजा रतनसेन की कुलदेवी थी सोनाड़ी माता

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)
गुरु गोरखनाथ की छावनी कहे जाने वाली चौक नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित जिला मुख्यालय से पन्द्रह किलोमीटर उत्तर में दक्षिणी चौक रेंज के घने जंगलों के बीच स्थापित, सोनाड़ी माता का मंदिर सैकड़ों साल से भक्तों के आस्था का केन्द्र है। वैसे तो इस स्थल पर प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा पाठ किया जाता है। लेकिन शारदीय एवं वासन्तिक नवरात्र में इस स्थान पर भक्तों का ताता लगा रहता है। लोगों का मानना है कि जो भी सच्चे मन से मातारानी से अपनी इच्छा जाहिर करता है, उसकी मुराद अवश्य पूरी होती है। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अन्तर्गत दक्षिणी चौक के जंगल में स्थित सोनाड़ी माता का मंदिर भगवान बुद्ध के जमाने से श्रद्धा व विश्वास का केन्द्र बना हुआ है । ऐतिहासिक कहानी इस मंदिर के साथ जुड़ी है लोगों का कहना है कि निचलौल स्टेट के राजा रतनसेन की कुलदेवी माता सोनाड़ी ही थीं । जहां पर राजा का परिवार जाकर माता का पूजन-अर्चन करता था, जिसका प्रमाण मंदिर से दो किमी उत्तर में स्थित जंगल हथिया हथिसार भी है । जहां पर राजा के हाथी , घोड़े बांधे जाते थे । यहां आज भी कई वर्षो से एक विशाल बरगद का पेड़ है जो आकर्षण का केन्द्र है, क्षेत्र के ओमप्रकाश पाण्डेय ,दुर्गेश जायसवाल ,राजेश , शरदेन्दु तिवारी,अशोक , मोहन , विश्वंभर पाण्डेय आदि लोगों ने इस स्थान की महिमा का बखान करते हुए बताया कि, जो भी सच्चे मन से माता से अपनी मनोकामना बताता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। सूबे के मुख्यमंत्री व गोरखनाथ के पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ का दौरा या कार्यक्रम होता है तो यहॉ पर माता के दर्शन करने के लिए आते रहते है |

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

18 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

18 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

18 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

19 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

19 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

22 hours ago