बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम के प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ०राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विभाग व महाविद्यालय के नाम पर कुछ अराजक जिनका संबंध अब महाविद्यालय से नहीं है, वे फेसबुक, ह्वाट्सऐप, इंस्टाग्राम आदि पर पेज बनाकर उसका दुरुपयोग कर रहे हैं तथा छात्र/छात्राओं एवं जनता को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं जो साइबर अपराध है। महाविद्यालय के प्राचार्य से उन्होंने आग्रह किया है कि वे ऐसे अराजकों के विरुद्ध साइबर अपराध के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कराकर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे शिक्षक हैं जो महाविद्यालय प्रशासन की बगैर अनुमति असलहा लेकर महाविद्यालय परिसर में आते हैं और अपने विभाग में असामाजिक तत्वों को बुलाकर बैठक करते हैं, जिससे भय उत्पन्न किया जा सके। इस आचरण से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। महाविद्यालय का कार्य सुचारू रूप से चले इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन और शासन द्वारा तत्काल कार्यवाई किया जाना जरूरी है।
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…