मनमाने हुए पोस्ट ऑफिस के कुछ कर्मचारी

विश्वसनीय संस्था में भी जमकर हो रहा लूट

नहीं मिलता कोई रसीद आधार अपडेट के नाम पर धन उगाही

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में आधार अपडेट के लिए लोगों को पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कुछ पोस्ट आफिसों पर ही यह सुविधा उपलब्ध है। इस आधार अपडेट करने की सुविधा का लाभ वहां आधार अपडेट कर रहे कर्मचारी उठा रहे है।इन पोस्ट आफिसों पर
आधार के नाम पर मानमाने पैसे लोगों से वसूल रहे हैं।
इस लिए हुए पैसे का कोई रसीद भी नही देते । सुबह से ही ऐसे पोस्ट ऑफिसो पर काफी भीड़ होने से लोगों की समस्याएं जल्द हल होने का नाम नहीं ले रही है। अगर किसी गरीब को अपने बच्चों का आधार अपडेट करवाना है तो वह कहां से पैसे लायेगा । वैसे ही आम आदमी रोजी रोजगार के लिए आए दिन संघर्ष कर रहा है ।आपको बता दे की सरकार द्वारा आधार अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है लोगों को राशन कार्ड में आधार अपडेट करवाने हेतु पोस्ट ऑफिस पर जाना पड़ रहा है। जहां दलालों का जमावड़ा लगा हुआ है। दलाल मनमानी तरीके से पैसे दिलवा और ले रहे हैं। आधार अपडेट का फॉर्म मार्केट में खरीदना पड़ रहा है। उस फॉर्म का भी₹5 से ₹10 लेकर देते हैं दुकानदार।
5 से 6 किलोमीटर दूर से आए हुए लोगों को कई बार आना जाना पड़ रहा है। पोस्ट ऑफिस में मनमाने तरीके से कार्य भार चल रहा है। आधार अपडेट करने पर उसके एवरेज में वसूले जा रहे पैसे का कोई विवरण नहीं दिया जाता है ना ही कोई रसीद मिलती है। कुछ कर्मचारी तो इतने लापरवाह है। अगर अपने अकाउंट को अपडेट करवाना हो तो उसके नाम पर भी पैसे देने पड़ेंगे आपके पासबुक पर छपवाने जाएंगे कि हमने क्या लेनदेन किया है वह भी नहीं छापते हैं कर्मचारी। पोस्ट ऑफिस का आर डी चलने वाले एजेंसी कर्मचारियों को भी लाट के नाम पर पैसा देना पड़ रहा है। एजेंसी एजेंट को अपने कमीशन का एक से दो परसेंट पोस्ट ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारियों को भी देना पड़ रहा है अगर किसी ने इस विषय में आवाज उठाया तो उसके खातेदारों का या तो मोबाइल नंबर इधर-उधर या तो अपडेट किए गए पैसे इधर-उधर हो जा रहे हैं। इसकी शिकायत किससे किया जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

14 minutes ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

24 minutes ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

33 minutes ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

1 hour ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

1 hour ago