हरितालिका तीज व्रत 6 को, बन रहे हैं दुर्लभ योग – आचार्य अजय शुक्ल

तीज व्रत के दिन बन रहा है शुक्ल योग और ब्रम्ह योग का दुर्लभ शुभ मुहूर्त

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को हरितालिका तीज व्रत रखा जाता है, इस बार यह व्रत दुर्लभ शुभ योग के साथ 6 सितंबर को रखा जाएगा।उक्त बातें बताते हुए जयराम ब्रम्ह स्थान के आचार्य अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि इस बार तृतीया तिथि 5 सितंबर दोपहर 12 बजकर 21 मिनट के बाद शुरू हो रही है, जो 6 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि 6 सितंबर को होने के कारण इसी दिन हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखा जाएगा।इस दिन ग्रह नक्षत्र भी बहुत अच्छी स्थिति में होंगें।सुबह पहले दुर्लभ शुक्ल योग और फिर ब्रम्हा योग बन रहा है, साथ ही सुबह 9 बजकर 25 मिनट से 7 सितंबर को सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक रवि योग और रात्रि 10 बजकर 15 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। धर्म शास्त्रों के अनुसार यह अद्भुत और शुभ संयोग माने जाते हैं।इनमें पूजा अर्चना करने से कई गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है।
इस व्रत में सुहागिन महिलाओं को नित्य क्रिया कर्म से निवृत्त होकर स्नानादि कर पवित्र होकर बाबा भोलेनाथ व मां पार्वती जी की मूर्ति चौकी पर सजाकर रख कर कलश स्थापना करने के पश्चात सोलह श्रृंगार का सामान रख कर हरितालिका तीज व्रत की कथा का पाठ कर विधिविधान से मां पार्वती जी व भगवान शिव की पूजा अर्चना कर आरती करें, ततपश्चात भोग लगाकर क्षमा याचना करें।पूजा के बाद अगले दिन व्रत का पारण करने से मनवांछित फल प्राप्त होता है। इस दिन कुवांरी कन्या भी मनवांछित पति के प्राप्ति के लिए पूजा अर्चना करतीं हैं।धार्मिक महत्व है कि इस व्रत से वैवाहिक जीवन सुखमय और सम्पन्न रहता है कोई कष्ट नही होता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 hour ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

12 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

14 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

19 hours ago

महराजगंज में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का कॉस्मेटिक सामान बरामद; दो गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

19 hours ago