नायब तहसीलदार मेहनगर के नेतृत्व में समाधान दिवस का हुआ आयोजन


आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
नायब तहसीलदार मेहनगर मयंक मिश्रा के उपस्थिति में गंभीरपुर थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं जिस पर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा और थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडे ने फरियादियों की शिकायतों को सुना और उसके निस्तारण का प्रयास किया। जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हुआ है उनके निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है। थाना समाधान दिवस के अवसर पर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक समय सीमा के अंदर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस की शिकायतों में किसी कीमत पर लापरवाही और पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कुल 17 प्रार्थना पत्र पढ़े 2 का मौके पर निस्तारण किया गया बाकी के लिए टीमें गठित की गई और उन्हें रवाना किया गया।गंभीरपुर थाने में समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष ने सुनकर निस्तारण का निर्देश दिया समाधान दिवस के अवसर पर लेखपाल रामप्यारे यादव लेखपाल अटल कुमार राय लेखपाल अमर सिंह
चकबंदी लेखपाल अरविंद यादव, चकबंदी लेखपाल बृजनाथ यादव, बसंती राम, राधे श्याम,जय राम प्रजापति, उमेश यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

15 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

15 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

16 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

16 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

16 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

16 hours ago