Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशथाना कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन

थाना कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन

समाधान दिवस में कुल 6 मामले पेश 02 मामले मौके पर ही निस्तारित

अधिकारी शीघ्रता पूर्वक और नियमानुसार वादों को निस्तारित करें–डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना कोतवाली में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
थाना समाधान दिवस में कुल 06 मामलेआए, जिसमें 02 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम का गठन करते हुए मौके पर जाकर सम्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्रता पूर्वक और नियमानुसार वादों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। कोतवाल आनंद गुप्ता ने बताया कि उक्त चार मामले बागापार, करमहा,बरवा विद्यापति, रामपुर बुजुर्ग, महुहवा और धनेवा धनेई के थे। शाम तक टीमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मामलों को निस्तारित कर आख्या प्रस्तुत कर देंगी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने भूमि विवाद के मामलों में सतर्क दृष्टि रखने और आवश्यकता होने पर संबंधित पक्षों को पाबंद करने का निर्देश दिया।
उन्होंने थाना समाधान दिवस में आने वाले मामलों को तय समय सीमा में निस्तारित करने का निर्देश दिया और कहा कि वादियों को ऐसे मामलों में बार–बार दौड़ना न पड़े। साथ ही थानों में आने वाले वादियों से पुलिस अच्छा व्यवहार करे।
थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, कोतवाल आनंद गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments