फरेंदा तहसील में समाधान दिवस आयोजित

समाधान दिवस में 163 मामले आए, जिसमें महज 13 मामले ही निस्तारित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील फरेंदा में जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 163 मामले जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमे 13 मामलों का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को उन्होंने निर्धारित समय–सीमा में नियमानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया। उनके द्वारा समाधान दिवस में आने वाले मामलों का संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही सत्यापन कराया गया और तत्काल निस्तारित हो सकने वाले प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेश होने वाले प्रत्येक मामले को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निस्तारण नियमानुसार व समयान्तर्गत करें।भूमि विवाद सहित जटिल प्रकरणों में राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभाग की टीम गठित करते हुए कार्यवाही करें। समाधान दिवस में एसडीएम फरेंदा मुकेश कुमार, सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार, एसडीएम शिवाजी यादव, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ करुणाकर अदीब सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

8 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

8 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

9 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

9 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

9 hours ago