समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने कोतवाली खलीलाबाद मे सुनी जनता की समस्याएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अतिश कुमार सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व के उच्चाधिकारियों द्वारा जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सांदीपनि मॉडल विद्यालय में सृजन महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन

चितरंगी/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में मंगलवार को…

4 hours ago

कौशल विकास से रोजगार की ओर बढ़ते कदम

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद आगरा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बल्केश्वर में 23…

4 hours ago

महिलाआयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने अधिकारियों को दिए त्वरित न्याय के निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने…

4 hours ago

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में आक्रोश, लगाए “बंगला देश मुर्दाबाद” के नारे

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर नगर के सोहनाग मोड़ पर मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदू…

4 hours ago

विकास भवन में सुशासन पर मंथन, अधिकारियों को मिला प्रशासनिक मार्गदर्शन

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आगरा…

5 hours ago

30 दिसंबर तक स्वीकार होंगी पंचायत निर्वाचक नामावली पर आपत्तियां

आगरा।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद आगरा में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों के तहत पंचायत निर्वाचक नामावली…

5 hours ago