Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत इकट्ठा किया गया मिट्टी व...

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत इकट्ठा किया गया मिट्टी व चावल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )।परतावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत विशुनपुर खुर्द में ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष एजाज खान के अगुवाई में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम प्रधान सहित ग्राम सभा के ग्रामीणों द्वारा घर घर जाकर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कलश में चावल व मिट्टी एकत्रित की गई। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया जिससे कि लोगो के अन्दर देश भक्ति उत्पन्न हो सके । इस दौरान रोज़गार सेवक दलजीत कुमार ,पूर्व प्रधान सर्वेश,ऐहसानुल्लाह, सुरेश वर्मा , संजय कुमार ,नंदलाल, सावित्री,शांति,महेंद्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments