उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु, से मिले समाजसेवी अंकित पाण्डेय, सौंपा मांग पत्र

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
सगड़ी तहसील क्षेत्र के निवासी समाजसेवी अंकित पाण्डेय ने, आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, दयाशंकर मिश्रा दयालु को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान का मांग किया है । उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसलिंग में फार्मासिस्ट पंजीकरण में काफी असुविधा हो रही है, क्योंकि दो या तीन साल लग जाते हैं रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने में, जो प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी का एक छोटा सा हिस्सा यह भी है ।
समय से रजिस्ट्रेशन नम्बर का नहीं मिलना एवं उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा रिटेल के सापेक्ष, होलसेल ड्रग लाइसेंस का अनुपात निर्धारित किया जाए, जिससे होलसेल की आड़ में रिटेल फार्मेसी का कार्य करने वाले लोगों पर रोक लगे, और प्रदेश में फार्मासिस्ट का महत्व बढ़े । उत्तर प्रदेश भर्ती आयोग द्वारा भर्ती विज्ञापन निकालने हेतु स्वास्थ्य विभाग से फार्मासिस्ट के रिक्त पदों का विवरण मांगा गया था, जिसे विभाग ने एक वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी उपलब्ध नहीं कराया। आयोग को रिक्त पदों का डाटा उपलब्ध हो और उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट की भर्ती जल्द निकले जिससे प्रदेश फार्मासिस्टों की भर्ती हो सके और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को कम किया जा सके । इन्हीं सब मांगों को लेकर आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु को, ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है ।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

8 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

8 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

9 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

9 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

9 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

10 hours ago