Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीमावर्ती यूपी-बिहार बार्डर पर तस्करों द्वारा तस्करी अंजाम दे कर दी जा...

सीमावर्ती यूपी-बिहार बार्डर पर तस्करों द्वारा तस्करी अंजाम दे कर दी जा रही चुनौती

बनकटा/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जानकारी के अनुसार बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट के समीप बनकटा पुलिस ने सोमवार की सुबह तड़के भोर में बध हेतु ले जाए जा रहे गोवंशीय पशु से भरे पिकअप वाहन को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की खबर है जिन्हे क्रुरता पूर्वक लाद कर वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था पिकप संख्या जेएच 10 बी डब्लू 0435 मे लदे कुल 6 बैल 1 बछिया गोवंशीय पशु को पकड़ लिया गया है फिर भी तस्कर कोहरे का लाभ ले कर फरार होने में कामयाब हो गए।

बता दें कि बनकटा थाना क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा बिहार सीमा से लगे होने के कारण ही से तस्करों के लिए यह सुगम क्षेत्र बना हुआ है। जबकि स्थानीय पुलिस के द्वारा निरंतर तस्करी की गाड़ियां एवं वाहन बरामद कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाता रहा है वावजूद इसके बनकटा थाने का अधिकांस सीमा बिहार से जुड़ा होने के कारण से तस्कर अक्सर इसका पुरा लाभ उठाने का प्रयास करते रहे हैं। जिन तस्कर को पुलिस करवाही गिरफ्तारी करती है उनसे भयभीत हुए बिना ही लगातार सीमा के लाभ उठाते रहने की खबर आती रही है। पुलिस समय-समय पर वाहन चेकिंग एवं मुखबिर से निगरानी के तहत कार्रवाई करती तो है ही जिसमें पशु एवं शराब तथा मादक पदार्थ आदि के बरामदगी भी सामिल रहती है।
वहीं दूसरी तरफ तस्करों के फरार होने को ले कर भी चर्चा जोरों पर रहती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments