बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सीमा सुरक्षा व्यवस्था के दौरान गस्त टीम 59 वाहिनी एसएसबी द्वारा 22 एवं 26 जनवरी को मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर कैलास चन्द्र रमोला कमान्डेंट 59 वाहिनी के नेतृत्व में राज्य पुलिस एवं वन विभाग पुलिस के साथ सघन चेकिंग एवं प्रचालन गतिविधि अभियान चलाया जा रहा है। जिसके दौरान ‘डी’ समवाय बलाईगाँव एवं राज्य पुलिस के संयुक्त पेट्रोलिंग दस्ता ने सीमा स्तम्भ संख्या 665 से 150 मीटर पहले कंठापुर नेपाल जाने वाले रास्ते में एक संदिग्ध नेपाली व्यक्ति सूरज सरकी उम्र लगभग 40 वर्ष पिता भीरु सिक सरकी ग्राम राजपुर वार्ड संख्या 09 थाना भैसाही नाका जिला दांग नेपाल को देखा व्यक्ति पेट्रोलिंग दस्ता को देखकर भागने का प्रयास किया जिसको गस्ती दल द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 16 ग्राम स्मैक 3400 नेपाली रुपया एक मोबाइल बरामद किया गया,उक्त सभी सामानों को जब्त कर सूची बनाकर आरोपी को मोतीपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…
बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…
पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…
कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…