Categories: Uncategorized

भारत- नेपाल सीमा पर 15.25 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 15.25 लाख रुपए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी पर रोकथाम हेतु अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण व अंकित सिंह थानाध्यक्ष सोनौली की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया था। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पिलर सं0-524/12 मुर्दहिया घाट थाना सोनौली से नशीले पदार्थ हेरोइन की तस्करी करके नेपाल राष्ट्र ले जा रहे अभियुक्त उज्ज्वल धरीकार पुत्र जितेंद्र धरीकार निवासी मधुबन नगर थाना नौतनवा जनपद कुशीनगर उम्र 29 वर्ष को 15.25 ग्राम हेरोइन जिसका अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15.25 लाख रुपये के साथ हिरासत में लिया गया । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0 अ0 सं0 167/2024 धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय महराजगंज भेजा गया। हेरोइन बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ0 नि0 अभय कुमार उपाध्याय थाना सोनौली,का0 बृजेश कुमार, का0 अवनीश कुमार यादव,एसएसबी टीम में कार्तिकेयन,
भुपेंद्र कुमार, सुजीत,
पंकज सिंह आदि लोग रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले विजय प्रताप यादव, मुलाकात के बाद बोले- मिली नई ऊर्जा

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…

34 minutes ago

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

2 hours ago

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

2 hours ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

3 hours ago

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

5 hours ago