स्मार्ट प्रीपेड मीटर घोटाला! उपभोक्ता परिषद ने की सीबीआई जांच की मांग, 8500 करोड़ की अतिरिक्त लागत पर उठे सवाल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के नाम पर बड़े घपले की आशंका जताई जा रही है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार से इस पूरे मामले की सीबीआई या किसी उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।

वर्मा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना के तहत उपभोक्ताओं पर जानबूझकर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में उपभोक्ताओं से मीटर की कीमत मात्र ₹2610 (सभी मॉड्यूल सहित) ली जा रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में ₹6016 प्रति मीटर वसूले जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के लिए ₹18,885 करोड़ की स्वीकृति दी गई थी, जबकि उत्तर प्रदेश में टेंडर ₹27,342 करोड़ का जारी किया गया। यानी करीब ₹8,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत दिखाई गई है। इस पर वर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी राशि का अंतर गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है, जिसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।

वर्मा ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पॉवर कॉर्पोरेशन मंत्री को गुमराह कर रहा है और अधूरी जानकारी के आधार पर गलत तथ्यों को जनता के सामने रखा जा रहा है। परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को तत्काल मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं के साथ हो रहे संभावित शोषण को रोका जा सके।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

8 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

9 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

9 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

9 hours ago