खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दूषित मिलावटी खाद्य पदार्थो पर लगातार हो रही छापामारी

जिले में अबतक संग्रहीत किये गये 65 नमूने

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। त्यौहारों दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थाें के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से शासन व जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा संचालित अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तीन टीमों द्वारा तहसील प्रशासन के साथ विशेश्वरगंज बाजार, मिहींपुरवा एवं महराजगंज, मेटुकहा चैराहा में छापामारी करते हुऐ कार्यवाही की गई। छापामारी की कार्यवाही के दौरान विशेश्वरगंज बाजार में फैजाबाद से लायी गयी खोया, पनीर पकडी गयी और आभा स्वीट्स, विशेश्वरगंज से तीन कुन्तल खोया, 80 कि.ग्रा. पनीर एवं 150 कि.ग्रा. दूषित रंगीन सोन पापडी जब्त कर नष्ट कराया गया। बंगाली स्वीटस विशेश्वरगंज से 100 कि.ग्रा. दूषित सोन पापडी एवं 50 कि.ग्रा. दूषित छेना रसगुल्ला जब्त कर नष्ट कराया गया। उक्त प्रतिष्ठानों से खोये, पनीर एवं सोन पापडी के नमूनें भी संग्रहीत किये गये।
इसी प्रकार मिहींपुरवा/मोतीपुर में कार्यवाही करते हुए 65 कि.ग्रा. खोया जब्त कर नष्ट कराया गया तथा खोये का नमूना संग्रहीत किया गया। जबकि महसी तहसील में स्थित महराजगंज एवं मेटुकहा चैराहा पर छापाकर छेने मिठाई के नमूनें संग्रहीत किये गये। उल्लेखनीय है कि अब तक तहसील प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित अभियान के दौरान 120 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा 51 स्थानों पर छापा मारकर कुल 65 नमूने संग्रहीत किये गये एवं 12.74 कुण्टल दूषित मिलावटी खोया, पनीर, मिठाई इत्यादि खाद्य पदार्थ नष्ट कराये गये तथा 132 कि.ग्रा. रिफाइण्ड राइस ब्रान आयल सीज किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

जातिगत जनगणना में ओबीसी कॉलम का मुद्दा उठा, आरक्षण की अनियमितताओं पर वक्ताओं ने जताई चिंता

कुशीनगर/नोएडा ✍️ | राष्ट्र की परम्परा गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित रॉयल होटल में यदुवंशी कल्याण…

2 hours ago

बिहार MLC चुनाव में मतगणना के बीच हंगामा! CCTV पर धरना, जनसुराज के आरोप से गरमाई सियासत

नतीजों पर टिकी सबकी नजर पटना (राष्ट्र की परम्परा) | ✍️बिहार विधान परिषद की आठ…

2 hours ago

सुरक्षित सुबह, सशक्त नारी और भयमुक्त देवरिया के संकल्प के साथ मैदान में उतरी पुलिस

‘देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

3 hours ago

आज सुबह 8 बजे से विधान परिषद चुनाव की मतगणना, CCTV से सुरक्षा तक कड़े इंतजाम; लापरवाही पर आयोग की नजर

आगरा शिक्षक चुनाव में बड़ी कार्रवाई: 6 अधिकारी निलंबित करने के निर्देश, सुलतानपुर में फर्जी…

4 hours ago

रक्तदान से बच सकती है किसी की जान, हरिशंकर यादव ‘छोटू’ ने खुद रक्त देकर दिया बड़ा संदेश

रक्तदान कर हरिशंकर यादव ‘छोटू’ ने पेश की मिसाल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में लगा…

5 hours ago