सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कोतवाली सलेमपुर की बिजली आपूर्ति स्मार्ट मीटर के चलते करीब 12 घंटे तक बाधित रही, जिससे थाने के कई जरूरी कार्य ठप पड़ गए। वर्तमान समय में अधिकांश सरकारी विभागों में कार्य ऑनलाइन प्रणाली से संचालित हो रहे हैं, ऐसे में बिजली बाधित होने से पुलिस प्रशासन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, वुधवार सुबह अचानक कोतवाली की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 12 घंटे बाद शाम को विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल की गई।
इस संबंध में पूछे जाने पर उपखंड अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर में तकनीकी खराबी होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। जैसे ही हमें इस समस्या की सूचना मिली, संबंधित कर्मचारियों को भेजकर विद्युत आपूर्ति पुनः चालू कराई गई।
स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना रहा कि आखिरकार एक थाने जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की बिजली इतनी देर तक कटी कैसे रही। अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है।
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…
अमेरिका-ईरान तनाव: समझौते और युद्ध के बीच झूलती दुनिया, ट्रंप की बदलती रणनीति से बढ़ी…
कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…