Categories: Uncategorized

निजीकरण का फैसला वापस नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन एवं संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पूर्वांचल व दक्षिणांचल के निजीकरण के विरोध में बुधवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सभा कर निजीकरण को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।
प्राविधिक कर्मचारी संगठन के जनपद अध्यक्ष आशीष ने कहा गया कि यदि सरकार द्वारा निजीकरण के फैसले को वापस नहीं लिया गया तो हम सभी संगठन के सदस्य जेल भरो आंदोलन करेंगे।
राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ के क्षेत्रीय सचिव अमरदीप सागर ने कहा कि प्रबंधन अपनी मनमानी पर आ गया है। हमारे सभी साथियों की एक माह की सैलरी रोक दी गई है अगर हमारी सैलरी नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन होगा।
जनपद अध्यक्ष राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन इं. रामप्रवेश ने कहा कि प्रबंधन द्वारा सरकारी कर्मचारियों की सैलरी रोक कर उत्पीड़न किया जा रहा है। यह उत्पीड़न हर हाल में बंद होना चाहिए और निजीकरण वापस होना चाहिए।
सभा की अध्यक्षता शुभम त्रिपाठी व संचालन जनपद सचिव राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के ई. अमर प्रसाद ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ई. अवधेश कुमार, क्षेत्रीय सचिव ई. शशांक चौबे, ई. अमर प्रसाद, ई. अमित सिंह, सुशील सिंह, ई. सोनू प्रसाद, ई. प्रभात कुमार मद्धेशिया, ई. प्रत्यूष बल्लभ, ई. मनीष यादव, मुन्ना कुशवाहा, आशीष गुप्ता, गुंजन शर्मा, बृज बिहारी मिश्रा, ई. मिथिलेश, ई. सूर्या विश्वकर्मा, ई. अविनाश कुमार, ई. उपेंद्र, ई. रोहित पांडे आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG और युवक के बीच झड़प, युवक की मौत; तीन जवान घायल, भद्रवाह में इंटरनेट सेवा निलंबित

डोडा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…

6 hours ago

जम्मू-कश्मीर: सांबा के आसमान में 9 सेकेंड तक दिखी रहस्यमयी रोशनी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सांबा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान…

6 hours ago

बहराइच: नवाबगंज में सेंध लगाकर लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की एक और…

6 hours ago

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

23 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

23 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

23 hours ago