परिवार नियोजन कार्यशाला में गूंजा- छोटा परिवार, सुखी परिवार

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताहिर अली ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और जनसंख्या नियंत्रण को बताया समय की ज़रूरत

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के जिला महिला चिकित्सालय के सभागार में परिवार नियोजन कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताहिर अली ने की। आयोजन का उद्देश्य था-शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाना, साथ ही नवविवाहित दंपतियों और महिलाओं को परिवार नियोजन के आधुनिक तरीकों के प्रति जागरूक करना।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. ताहिर अली ने कहा, “हमारे संसाधन सीमित हैं, इसलिए आबादी को सीमित रखना भी आवश्यक है। दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का अंतर न सिर्फ महिला के स्वास्थ्य के लिए बेहतर है, बल्कि मातृ और शिशु मृत्यु दर को भी कम करता है।”
उन्होंने नवदंपतियों को सलाह दी कि वे शादी के कम से कम दो साल बाद ही बच्चे की योजना बनाएं, ताकि वे एक-दूसरे को समझ सकें, आर्थिक रूप से सक्षम हो सकें और बेहतर भविष्य की नींव रख सकें।

पीएसआई इंडिया ने बताया पीपीएफपी का महत्व
पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि केवल सिंह सिसोदिया ने प्रसव के बाद परिवार नियोजन के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पीपीएफपी के तहत कंडोम, गोली, आईयूडी, इंजेक्शन, पुरुष व महिला नसबंदी जैसे आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी दी जाती है जिससे अनचाहे गर्भ से बचाव होता है और स्तनपान को भी बढ़ावा मिलता है।

कार्यशाला का संचालन कर रहीं प्रियंका तिवारी ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में ये सभी सेवाएं पूरी तरह निशुल्क हैं और प्रशिक्षित डॉक्टरों एवं स्टाफ द्वारा प्रदान की जाती हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे परिवार नियोजन के लिए आगे आएं और समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाएं।

प्रतिभागियों को मिला सम्मान-
कार्यशाला में परिवार नियोजन की जानकारी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का समापन अस्पताल मैनेजर डॉ. मिथलेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

इस कार्यशाला में जिला महिला चिकित्सालय से डॉक्टर्स, स्टाफ नर्स, एएनएम, ओटी स्टाफ और काउंसलर्स ने सहभागिता की।

जागरूकता ही समाधान है- परिवार नियोजन को लेकर इस कार्यशाला ने यह संदेश दिया कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें ना सिर्फ अपने परिवार, बल्कि समाज और देश के भविष्य के लिए भी सोचने की ज़रूरत है। स्वास्थ्य, सम्मान और सुविधा—सब कुछ जुड़ा है एक समझदारी भरे फैसले से।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

10 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

18 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago