धरने पर बैठे, सप्ताह गुजर जाने के बाद भी जिम्मेदारों की नहीं खुली आंखें

पीड़ित ने लेखपाल पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से वरासत करने का लगाया आरोप, जिम्मेदार कुम्भकरणी नींद में

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां तहसील में लगभग सभी कार्यालयों में इन दिनों फर्जीवाड़ा जोरों पर चल रहा है। जिसका संज्ञान जिम्मेदार नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र के लोग हर रोज न्याय पाने के लिए दर बदर साहब के आफिसों का चक्कर प्रतिदिन लगाने को मजबूर हैं। यही कारण है कि आये दिन सरकारी महकमों में बैठे जिम्मेदारों पर रुपया लेकर कार्य करने के गंभीर आरोप भी लग रहे हैं। यही वजह है कि आये दिन रिश्वत लेते जिम्मेदार पकड़े भी जा रहे हैं। परन्तु जिम्मेदारों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उपरोक्त तहसील में लोग धरने पर बैठने को विवश भी हो रहे हैं। बताते चलें कि उपरोक्त तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिगटी मर्यादपुर निवासी सलाहुद्दीन पुत्र स्व मकबूल बीते बुधवार को ही तहसील में तैनात लेखपाल व कानूनगो पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नेपाल निवासी व्यक्ति के नाम फर्जी वरासत करने का आरोप लगा धरने पर बैठा है। जिसकी लिखित सूचना पीड़ित व्यक्ति द्वारा उपजिलाधिकारी नौतनवां को दिया भी गया जिसमें पीड़ित ने लिखा है कि प्रार्थी की पैतृक भूमि जो पिता की मृत्यु के बाद हमारे नाम से 17 फरवरी 2022 को आदेश भी हो चुका था। जिसपर हम प्रार्थी का कब्जा भी बरकरार है। उक्त भूमि को मेरे विरोधी दो लोग जो हल्का लेखपाल व कानूनगो से मिली-भगत कर कूट रचित दस्वावेज तैयार कर नेपाल निवासिनी जैरा निशा के नाम फर्जी तरीके से 03 जुलाई 2024 को वरासत करा दिए। और 14 अगस्त 2024 को जुबैदा खातुन पत्नी मजहर खान निवासी फरेन्दा के नाम रजिस्टर्ड दान पत्र कर दिए हैं। पीड़ित ने अपने शिकायती पत्र में यह भी लिखा है कि उपरोक्त दोषियों पर अगर मामले की जांच कर जिम्मेदारों ने कार्यवाही नहीं किया तो हम प्रार्थी परिवार संग तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठे ही रहेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

2 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

18 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

18 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

18 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

18 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

18 hours ago