
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर मुख्य सचिव कृषि/नियुक्ति विभाग डा0 देवेश चतुर्वेदी द्वारा जिलाधिकारी के साथ मैत्रेय परियोजना अंतर्गत अधिग्रहित की गई भूमि, व जनपद के विभिन्न कृषि फार्मों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर मुख्य सचिव कृषि/नियुक्ति विभाग द्वारा सर्वप्रथम मैत्रेय परियोजना अंतर्गत अधिग्रहित की गई भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसके अंतर्गत भूमि का एरिया/ भूमि का प्रकार, सहित समस्त जानकारी नक्शे के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा दी गई, कुछ कृषकों द्वारा उच्च न्यायालय में प्रकरण लंबित होने की जानकारी देने पर अपर मुख्य सचिव द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। अपर मुख्य सचिव चतुर्वेदी द्वारा तहसील तमकुहीराज अंतर्गत गाजीपुर के कृषि फॉर्म का निरक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान फॉर्म का क्षेत्रफल 48 हेक्टेयर बताया गया ,तथा पूछे जाने पर बाउंड्री न होने की जानकारी दी गई, जिस पर अपर मुख्य सचिव द्वारा बाउंड्रीवाल कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने तहसील तमकुहीराज क्षेत्र के ही कृषि अनुसंधान केंद्र सर्गटिया का भी निरीक्षण किया जिसका क्षेत्रफल 168 एकड़ होने सहित सम्बन्धित द्वारा अनुसंधान केंद्र के सम्बंध में पूर्ण विवरण सहित जानकारी दी गई। उक्त निरीक्षण कार्यक्रम दौरान मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पाण्डेय, उप जिलाधिकारी कसया रत्नीका श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी तमकुहीराज, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार के साथ अन्य सभी सम्बन्धित गण उपस्थित रहे।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस