Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतकनीकी खराबी से बंद हुआ सिसवां शुगर मिल, क्षेत्रीय विधायक ने मिल...

तकनीकी खराबी से बंद हुआ सिसवां शुगर मिल, क्षेत्रीय विधायक ने मिल प्रबंधन से की वार्ता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।आईपीएल शुगर मिल में तकनीकी खराबी आने के कारण शुक्रवार की सुबह से पेराई कार्य बाधित होने की जानकारी होने पर विधायक ने की यूनिट प्रमुख से वार्ता।
इंडियन शुगर चीनी मिल के सिसवा इकाई की टरबाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार सुबह से मिल में पेराई कार्य बंद हो गया जिसके वजह से गन्ना किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी होने पर सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल रविवार को चीनी मिल पर पहुंचे और किसानों का हाल जाना।इसके बाद मिल प्रबंधन से वार्ता के बाद विधायक ने कहा कि मिल मे तकनीकी खराबी होने के कारण मिल बंद है मिल प्रबंधन ने कहा है कि मशीने मंगाई गई है वैकल्पिक व्यवस्था के साथ मंगलवार से पेराई शुरू हो जायेगी। उन्होंने कहा कि मिल कि क्षमता बढ़ाने के लिये भी बात चल रही है क्षमता बढाने के बाद किसानों की समस्याएं कम हो जायेंगी। इस दौरान जितेंद्र बहादुर सिंह,राकेश दुबे,रोशन मद्धेशिया,अरुण पटेल,विवेक सिंह,अनूप जायसवाल,जितेंद्र वर्मा, सिद्धार्थ पांडेय,जितेंद्र सिंह,जितेंद्र चौधरी, अंशुमान पांडेय सहित क्षेत्र के तमाम किसान उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments