बहराइच / (राष्ट्र की परम्परा) जनपद बहराइच के विकासखंड पयागपुर अंतर्गत क्षेत्र में भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया।भ्रात द्वितीया के रूप में प्रचलित इस पर्व पर बहनों ने भाइयों के तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र,खुशी और कल्याण की कामना की।
नगर क्षेत्र के बारीपुरवा में रविवार को दर्जनों महिलाओं ने एकत्र होकर विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।बहनों ने व्रत रखकर पूजन अर्चन के साथ भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर जहां उनके दीर्घायु मंगलमय जीवन की कामना की वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा करने का उन्हें वचन और उपहार दिया।हिन्दू धर्म मे भाई-बहन के अटूट रिश्तों को लेकर एक अलग ही महत्व रखने वाले इस पर्व को लेकर बहनों में खासकर उत्साह देखने को मिला।लैया, चूरा,भुरकी के साथ मिष्ठान्न का प्रसाद बहने भाइयों को खिलाकर, उनके माथे पर तिलक कर उनके सुखमय सफल जीवन जीने की कामना करती दिखीं तो भाई भी बहन की रक्षा के संकल्प लेते नजर आये।इस अवसर पर भाइयों ने बहनों को तरह तरह के उपहार भी भेंट किये।समूचे क्षेत्र में जगह जगह इस पर्व को लेकर बहनों मे उत्साह का एक अनूठा संगम देखने को मिला।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…