माथुर वैश्य भवन पर सिंधी छैज व सिंधी भगत का किया जायेगा आयोजन – हेमंत भोजवानी

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी द्वारा सिंधी भाषा के विकास के लिए समय-समय पर अनेकों प्रकार के कार्यक्रम विभिन्न विभिन्न शहरों में किया जाता है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के निवर्तमान सदस्य व सुप्रसिद्ध एवं लोकप्रिय समाजसेवी हेमंत भोजवानी के अनुसार उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी द्वारा सिंधी भाषा को कायम रखने के लिए, विभिन्न – विभिन्न प्रकार के प्रचार-प्रसार करती है। जिससे सिंधी भाषा लुप्त न हो जाए। अकादमी द्वारा पिछले 4 वर्षों में आगरा में बहुत सारे कार्यक्रम किये गए हैं।इसी कड़ी में 3 जुलाई 2023 को माथुर वैश्य महासभा भवन पर सिंधी छैज व सिंधी भगत का आयोजन किया जायेगा।
मनोज नोतनानी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला, वरिष्ठ समाजसेवी पूरन डाबर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आनंद, वरिष्ठ समाजसेवी जीवतराम करीरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा शुभारंभ पीर डॉ शंकर नाथ योगी के कर कमलों द्वारा होगा। कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र वितरण किए जा रहे है। जिसकी मंच व्यवस्था प्रमुख जयप्रकाश धर्मानी होंगे। मंच संचालक प्रीति नागपाल होगी। कार्यक्रम के संयोजक हेमंत भोजवानी के अनुसार स्थानीय बहनों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां पेश की जाएगी एवं अजमेर से भगत घनश्याम एंड ग्रुप के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिऐ प्रदीप वनवारी, लक्ष्मण भावनानी, हरीश टहल्यानी, सुंदर चेतवानी, मनोज नोतनानी, एडवोकेट लालचंद मोटवानी, नरेश लखवानी, हरीश लालवानी, घनश्याम मुलानी, अनूप भोजवानी, घनश्याम खयानी, प्रकाश मंघवानी, विनोद वनवारी,खेमचंद तेजानी, संजय नोतनानी, घनश्याम हेमलानी,दौलतराम आदि लगे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

6 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

17 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

17 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

18 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

18 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

18 hours ago