डीएम एवं एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी जन समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में आये 44 प्रकरण, 4 का मौके पर हुआ निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बरहज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवायी के दौरान स्पष्ट रुप से निर्देश दिया है कि सभी सन्दर्भाे का निस्तारण गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ सभी अधिकारी सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न बरतें। उन्होंने कहा कि आज जनसुनवाई के दौरान आने वाले अधिकांश प्रकरण भूमि की पैमाइश, चकरोड पर अतिक्रमण, परिवार रजिस्टर की नकल, विद्युत विभाग एवं राशन कार्ड से संबंधित हैं। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ये ऐसी समस्याएं हैं, जिनका समाधान नियमित कार्यालय दिवसों में ही हो जाना चाहिए। जनसमस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह बरहज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ फरियादियों की सुनवायी करते हुए कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुडे सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होने निर्देश देते हुए यह भी कहा कि समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण वास्तविक रुप से किए जाए तथा उससे फरियादी भी संतुष्ट रहे, इस पर भी ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन, आईजीआरएस, आयुक्त, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन तथा अन्य स्तर से भी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ त्वरित व वास्तविक रूप में होना चाहिए। प्रयास यह हो कि कोई भी फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर कही न भटके। प्रत्येक शिकायतकर्ता को लिखित में उसके द्वारा की गई शिकायत पर की गई कार्यवाही से अवगत कराया जाए। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।

बरहज में आयोजित समाधान दिवस में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 27, पुलिस के 10, विकास के 03, खाद्य एवं रसद के 04 मामले आये। 04 प्रकरणों का समाधान किया गया। 40 शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया। बरहज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा राजेश झा, एसडीएम बरहज योगेश कुमार, डीडीओ रवि शंकर राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी खंड विकास अधिकारी एवं थानाध्यक्ष गण आदि मौजूद रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस पर 27 दिव्यांगों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूआईडी कार्ड जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार संपूर्ण समाधान दिवस पर बरहज तहसील में दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 27 लोगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूआईडी कार्ड बना। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि कन्हैया, दीपिका चौहान, लल्लन कुशवाहा, नीतीश कुमार, छेदी यादव, आशिक राय, अनल पाण्डेय, लक्ष्मी सिंह, बन्टी कुमार, शकील अहमद, गोगा लाल, उषा, नीलम देवी, पार्थ कुशवाहा, अहमद, अरोही, बबली साहनी, रामदेव कुशवाहा, निजामुद्दीन, गुन्जा कुमारी, रितेश, अंशु पासवान, सलामत, खदेरु, सुनीला चौहान, अभय गुप्ता, अनिल प्रसाद का दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूआईडी कार्ड बनाया गया है। जिन लोगों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र अपरिहार्य वजहों से नहीं बन पाया है, उनका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। जांचोपरांत इन सभी का दिव्यांग प्रमाणपत्र बना दिया जाएगा तथा आवेदन जांच के लिए अग्रसारित किया गया है।

       

  
rkpnews@desk

Recent Posts

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

24 hours ago

भीषण गर्मी में प्यासा हनुमान घाट: नगर पालिका का पेयजल केंद्र बंद, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद मऊ की लापरवाही लोगों के…

24 hours ago

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दौसा में स्लीपर बस-ट्रेलर की टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

दौसा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक…

2 days ago

LPG Price Cut: 5 किलो ‘छोटू’ गैस सिलेंडर हुआ ₹13 सस्ता, जानें आपके शहर में नया रेट

महंगाई के बीच LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों ने…

2 days ago

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में की जवाबी एयरस्ट्राइक, ISKP ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

काबुल/इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में कथित एयरस्ट्राइक किए जाने के बाद दोनों…

2 days ago

गीता की दृष्टि में सात्त्विक विवेक: कर्तव्य, धर्म और मोक्ष का मार्ग

दिलीप कुमार अग्रवाल विवेक को बुद्धि, ज्ञान, प्रज्ञा, सूझबूझ अथवा समझदारी भी कहा जाता है।…

3 days ago