पायल के साथ चोर गिरफ्तार

चिरैयाकोट/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के हाफिजपुर पुलिया के पास से शनिवार को एक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन में लगभग सवा एक बजे मुखबिर की सूचना पर, एस०आई० कमला प्रसाद पटेल ने अपने हमराहियों का० सुनील कुमार,निर्भय सिंह एवं रामप्रसाद के साथ हाफिजपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर चोरी के आरोपी दिलीप विश्वकर्मा पुत्र स्व० जयप्रताप विश्वकर्मा निवासी इस्माइल नगर हालमुकाम रसूलपुर थाना चिरैयाकोट जनपद-मऊ को, गिरफ्तार कर लिया।जबकी वह कहीं भागने की फिराक में था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी की एक जोड़ी चांदी की पायल तथा चार सौ रुपए नगद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने ही मंगलवार को भोर में रामलीला समिति के अध्यक्ष रामजी पाण्डेय पुत्र स्व० रामनाथ पाण्डेय के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

किसी ने देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान, तो किसी ने शायरी और सेवा से जीता दिल

29 नवंबर का इतिहास 29 नवंबर को जन्मे महान व्यक्तित्वों की प्रेरक गाथा प्रस्तुति -अभिषेक…

32 minutes ago

समाजसेवी अंजनी कुमार सिंह ‘सोनू’ का आकस्मिक निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

15 वर्षों तक नसोपुर की रामलीला का किया संचालन, ‘संस्कृति उत्सव 2026’ में समिति को…

1 hour ago

जानिए आज के दिन की बड़ी घटनाएं

29 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, अनेक कहानियां! राजीव गांधी के इस्तीफे से मुंबई आतंकी…

2 hours ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें करियर, नौकरी, शिक्षा, प्रेम और वैवाहिक जीवन का हाल

राशिफल 29 नवंबर 2026 पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) के अनुसार — दैनिक राशिफल एवं…

3 hours ago

पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम को दी गई भावभीनी विदाई

सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…

15 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…

15 hours ago