Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिचाई विभाग की नारायणी शाखाओं से हो रही सिल्ट खनन , विभाग...

सिचाई विभाग की नारायणी शाखाओं से हो रही सिल्ट खनन , विभाग मौन

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। नारायणी शाखाओं से सिल्ट के खनन का कारोबार बड़ी तेजी से हो रहा है जो विभागीय लापरवाही व तालमेल से खूब फल-फूल रहा है जिससे विभाग मौन धारण किया हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निचलौल थाना अंतर्गत सिधावे गांव के पास से निकलने वाली नारायणी शाखाओं की देवरिया माइनरो व नहरो से सेमरहना टोला रनीयहवां सिवान से लेकर अरदौना नहर के पुल तक सैकड़ो गाड़िया प्रत्येक दिन लोड होकर शहर से लेकर गांव तक सिल्ट की सप्लाई करती रहती हैं।सिल्ट का काम बालू मे मिलाकर माफिया बालू के रेट में बेचते है यही नही सिल्ट का प्रयोग इंटर लाकिंग, ईट भठ्ठे तथा बालू तस्करों के उपयोग में आता हैं।इसकी कीमत 500 से लेकर 1700 तक लिया जाता हैं।लेकिन सिचाई विभाग खण्ड द्वितीय के अन्तर्गत आने वाले नहर व माइनरो का हाल बेहाल है जिससे इन नहरो व माइनरो व शाखाओं से होने वाली सिल्ट खनन से सिचाई विभाग की क्षति के साथ सिल्ट खनन से अगल बगल के नहर के पटरियों के टूटने का भय बना रहता हैं जिसमें किसानों के सैकड़ो एकड़ फसल नष्ट हो सकता हैं यही नही नहर ,माइनर व शाखाओं की सुरक्षा कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बताया कि सिल्ट माफियाओं को मना करने पर उल्टे ही उन लोगो द्वारा हमारे ही ऊपर रिश्वत लेने का आरोप लगा दिया जाता हैं इसलिए हम भी नही कुछ बोलते हैं कर्मचारी ने यहां तक बताया कि सबको मालूम हैं कौन करता हैं यह अवैध कारोबार जब आलाअधिकारी नही कुछ बोलते हैं समयानुसार भारी मात्रा में की जाती हैं खनन ट्रालियों की लोडिंग आदमी से लेकर जे.सी.बी.मशीन तक की जाती हैं।सूत्रों के अन्तर्गत यह करोबार समयानुसार किया जाता हैं जो विभागीय सेटिंग के अन्तर्गत ही सिल्ट खनन करते है जो सुबह 4:00बजे से7:00 शाम 5ः00से 7:30 बजे तक सिल्ट माफियाओं के कारोबार को देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments