एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

मृतक बालिकाएं के परिजनों के साथ कई घरों में नहीं जले चूल्हे पूरा गांव ही सदमे में

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना नवाबगंज के ग्राम सभा सतिजोर में एक ही परिवार की चार बालिकाओं की सती नाले के तालाब में डूबकर मौत के दूसरे दिन भी सती जोर गांव में सन्नाटा पसरा रहा परिवार व गांव में इस घटना से आस पास के घरों में नहीं जले चूल्हे पीड़ित परिवार अभी भी सदमे में। बताते चलें कि मंगलवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के सती जोर गांव में चार बालिकाएं सती नाले में कमल का फूल तोड़ने के लिये गई हुई थी जिनकी सती नाले के समीप तालाब में डूबकर चार बालिकाओं की मौत हो गयी थी जिसमे शायबा, सामिया,शरीकुल खातून, महक थी। जिससे गांव में कोहराम मच गया था और सभी बालिकाओं का पोस्टमार्टम के बाद रात दस बजे के करीब स्थानीय कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में दफन कर दिया गया था ,लेकिन गांव में हिन्दू सदमे में तो मुस्लिम समाज मे मातम का माहौल है । जहां पीड़ित परिवार में भी चूल्हे नहीं जले वहीं आस पास के पड़ोसियों के घर में चूल्हा नहीं जला। परिवार व गांव के लोग भी सदमे में हैं। एक ही परिवार के चार शवों को देखकर हर किसी के दिल से आह निकल रही थी। वहीं मृतक शायबा के पिता मेराज खां जो काफी निर्धन और गरीब है इनका टीन सेड का मकान और इसी में गुजारा करते हैं।बेटी की मौत से सदमे में हैं।
मृतक सामिया के पिता इसरत खा भी मेहनत मजदूरी करते हैं।जो काफी सदमे में हैं भी उनके घर में चूल्हा नहीं जला है और गांव में अब भी लोग सदमे में हैं वही इस घटना में बची बालिका जाकरून भी काफी सदमे में हैं। उसने बताया कि चारों को डूबता देख उसके सामने अंधेरा छा गया जब उसे होश आया तो वह गांव की तरफ दौड़ी लोगों को पुकारा तब तक देर हो चुकी थी।

Editor CP pandey

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

1 hour ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

2 hours ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

4 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

5 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

5 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

5 hours ago