Monday, March 2, 2026
Homeआजमगढ़सिद्धार्थ शुक्ला का आईएएस में हुआ चयन परिजनों सहित क्षेत्र के लोगो...

सिद्धार्थ शुक्ला का आईएएस में हुआ चयन परिजनों सहित क्षेत्र के लोगो में खुशियो की लहर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
अतरौलिया थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी सिद्धार्थ शुक्ला का आईएएस में चयन हुआ है। इनको यूपीएससी 2022 के परिणाम में 18 वीं रैंक प्राप्त हुई है ।सिद्धार्थ शुक्ला दो भाइयों में बड़े हैं। इनके छोटे भाई यथार्थ शुक्ला भी तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता का नाम श्रीकांत शुक्ला जो चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। खेती बारी ही आय का मुख्य साधन है। माता कुसुम गृहणी है। सिद्धार्थ शुक्ला हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा सेंट जेवियर्स कॉलेज दिल्ली से एवं स्नातक की परीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से पास किया। 2020 लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मेंस में फेल हो गए। 2021 में इनका चयन सीआईएसफ में कमांडेंट के पद पर हुआ। जो अभी हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसी दौरान 2022 में संघ लोक सेवा आयोग की आईएएस परीक्षा में इन्होंने 18 वां रैंक प्राप्त किया। घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। घर परिवार के लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किये। वहीं ब्लाक चन्द्रशेखर यादव, चन्द्रजीत यादव, प्रमुख प्रतिनिधि सन्तोष यादव, हर्षित सिंह , चन्द्रजीत तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर मुबारकबाद दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments