श्याम महोत्सव में भजनों पर रात भर झूमते रहे श्याम प्रेमी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय ठूठीबारी कस्बे में श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्याम महोत्सव भक्ति, श्रद्धा और संगीतमय माहौल के बीच धूम-धाम से संपन्न हुआ। आयोजन में कस्बे सहित आस-पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु श्याम दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे और भजन संध्या में डूबकर बाबा खाटू श्याम का गुणगान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ गोंडा से आयीं प्रसिद्ध भजन गायिका दीपिका मिश्रा ने गणेश वंदना से किया, जिसकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद दीपिका मिश्रा और भजन गायक कुमार आदर्श की जुगलबंदी ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। ‘हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है’ और ‘मुझे अगर तेरा सहारा न मिलता खाटू श्याम’ जैसे भजनों पर श्रोताओं ने तालियों की गूंज और जयकारों के साथ भाव विभोर होकर सहभागिता निभाई। पूरा आयोजन स्थल खाटू श्याम बाबा की मनोहारी झांकी से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी की भव्यता और सुंदरता ने दर्शकों को भावनाओं से भर दिया। महोत्सव की अगली सुबह राधा-कृष्ण मंदिर परिसर से फूलों से सजे रथ पर श्याम बाबा की भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर कतारबद्ध रूप से शामिल हुए। बाबा के जयकारों से गूंजता पूरा कस्बा एक अद्भुत भक्तिमय माहौल में डूब गया। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बनकर उभरा। श्रद्धा, संगीत और भक्ति से ओतप्रोत यह महोत्सव कस्बे के लिए अविस्मरणीय रहा। इस अवसर पर श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष दीपक गोयल, ग्राम प्रधान अजय उर्फ अजित कुमार, सन्नी सिंह, दीपू निगम, अंकित निगम, राजू वर्मा, शैलेन्द्र कसौधन, जीतू रौनियार, लक्ष्मण विश्वकर्मा, बैजनाथ जायसवाल, संजय गुप्ता, सजन लाल निगम, राधेश्याम पांडेय, धीरेन्द्र अग्रवाल, किशन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, राजेश सिंह, राजकुमार रौनियार, शिवराम निगम, गिरजेश जायसवाल, बेद प्रकाश पांडेय, कुल दीप निगम, अवधेश रौनियार, अरविंद कसौधन, सावन श्रीवास्तव, राजन कसौधन, प्रवीण मिश्रा, विष्णु मद्धेशिया, विश्वंभर पाठक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों को समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया। आयोजन ने संपूर्ण कस्बे को श्याम बाबा की भक्ति के रंग में रंग दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

1 hour ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

2 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

2 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

2 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

6 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

6 hours ago