मंडल स्तरीय उद्यमी समाधान दिवस में जिले के उद्यमी श्री नारायण सिंह कौशिक सम्मानित

नंदी ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाने पर किया संवाद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाने, प्रदेश में नए उद्योगों को स्थापित करने में और तीव्रता लाने और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए “उद्यमी समाधान दिवस” के तहत गोरखपुर के तारामंडल परिसर में उद्यमियों से सीधा संवाद किया। उद्योगों के विकास, उद्यमियों के सामने आ रही समस्याओं और निस्तारण के साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की विस्तृत समीक्षा की। कार्यक्रम में जिले के सफल उद्यमी गोपाल एग्रो के डायरेक्टर श्री नारायण सिंह कौशिक को सम्मानित कियाl इस अवसर पर श्री कौशिक ने खुलकर अपनी बातों को रखा एवं औद्योगिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस दौरान मंत्री श्री नन्दी ने समस्याओं के निस्तारण, उद्योगों के समग्र विकास तथा औद्योगिक क्षेत्रों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उद्यमियों को भूमि आवंटन पत्र, प्रशस्ति पत्र, उत्पादन का प्रमाण पत्र एवं मानचित्र स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया।
इस दौरान उद्यमियों को आश्वस्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास एवं प्रदेश की आर्थिक उन्नति के लिए पूर्ण रूप से उद्यमियों के साथ है।
इस अवसर पर यूपीसीडा के एसीईओ चर्चित गौड़, चंद्र विजय सिंह विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, संदीप चंद्रा प्रधान महाप्रबंधक यूपीसीडा, मनीष लाखा प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र कानपुर, पीके कौशिक महाप्रबंधक सिविल, आर एन सिंह अध्यक्ष चैंबर ऑफ इंडस्ट्री, विष्णु अजित सरिया पूर्व अध्यक्ष चैंबर ऑफ इंडस्ट्री, हरीश चंद्र शुक्ला चैंबर ऑफ इंडस्ट्री बस्ती, भोला जायसवाल महासचिव चैंबर ऑफ इंडस्ट्री, शक्ति गुप्ता देवरिया अध्यक्ष चैंबर ऑफ इंडस्ट्री, अरविंद पाठक उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज, एसएन सिंह संत कबीर नगर गोपाल एग्रो आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

5 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

9 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

10 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

10 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

10 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

10 hours ago